माकपा नेता सीताराम येचुरी के निधन पर मोदी ने जताया शोक
12-Sep-2024 08:33 PM 6446
नयी दिल्ली, 12 सितंबर (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव और पूर्व सांसद सीताराम येचुरी के निधन पर दु:ख प्रकट किया और उनके राजनैतिक गुणों तथा सांसद के रूप में उनके को याद किया है। श्री येचुरी (72) का गुरुवार को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे और वहां भर्ती थे। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक शोक संदेश में कहा, “श्री सीताराम येचुरी जी के निधन से दुखी हूँ। वे वामपंथ के अग्रणी नेता थे और सभी राजनीतिक दलों से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^