मालविका चाइना ओपन में अकाने यामागुची से हारी
20-Sep-2024 07:48 PM 2394
चांगझोऊ 20 सितंबर (संवाददाता) भारतीय शटलर मालविका बंसोड़ को शुक्रवार को चाइना ओपन 2024 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन अकाने यामागुची से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ भारत का टूर्नामेंट में अभियान समाप्त हो गया है। आज यहां 35 मिनट तक चले मैच में 23 वर्षीय भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को क्वार्टरफाइनल में जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची से सीधे गेम में 10-21, 16-21 से हार गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^