मान के शपथ ग्रहण समारोह में फूंकी गई जनता की खून-पसीने की कमाई:चुघ
16-Mar-2022 10:00 PM 5966
चंडीगढ़,16 मार्च (AGENCY) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के शपथ समारोह पर जनता के खून-पसीनेे के करोड़ों रुपये फूंके गये। श्री चुघ ने यहां जारी बयान में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह कोई सादगीपूर्ण किया कार्यक्रम नहीं था बल्कि यह किसी राजा-महाराजा की ताज़पोशी की तरह किया गया। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि 150 एकड़ की फसल को बर्बाद कर दिया गया, जिसके लिए अब श्री मान उन किसानों को मुआवजा देने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री यह बताएं कि 150 एकड़ की फसल कितने लोगों का पेट भर सकती थी,उस नुकसान की भरपाई कौन और कैसे करेगा। श्री चुघ ने कहा कि आप को प्रचंड बहुमत मिला है और उसे ‘विघटनकारी‘ भूमिका नहीं निभाना चाहिए क्योंकि पंजाब एक संवेदनशील राज्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^