मान किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे: बादल
25-Apr-2024 11:51 PM 3224
मलोट, मुक्तसर 25 अप्रैल (संवाददाता) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार कहा है कि किसानों को मुआवजा देने से इन्कार करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान उनकी कड़ी मेहनत से उगायी गयी गेंहू की फसल को नहीं उठाकर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं, क्योंकि इसके परिणामस्वरूप मंडियां पूरी तरह से जाम हो गयी हैं। श्री बादल ने महुआणा और मलोट अनाज बाजार का दौरा कर प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किसानों को कैसे परेशान किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि यदि मंडियों से गेंहू का उठान शुरू नहीं किया गया, तो अकाली दल उनके साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिये आंदोलन करेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^