मान ने भारतीय हॉकी टीम को एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
04-Oct-2023 06:57 PM 2342
चंडीगढ़, 04 अक्टूबर (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को चीन के हांगझोउ में चल रहे एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम की जीत की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि हॉकी टीम ने शानदार सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को (5-3) से हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। इस खुशी के पल को साझा करते हुए श्री मान ने कहा कि पूरी टीम ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित किया है। हॉकी के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि वह दिन दूर नहीं जब हमारा राष्ट्रीय खेल-हॉकी जल्द ही अपना प्राचीन गौरव हासिल कर लेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^