मान ने भगत सिंह, सुखदेव , राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
23-Mar-2024 11:22 PM 2800
नयी दिल्ली/ चंडीगढ़, 23 मार्च (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि आज देश के लोकतंत्र की हालत देखकर शहीद भगत सिंह की आत्मा को बहुत दुख हो रहा होगा। श्री मान ने दिल्ली के शहीद पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा, “ 23 साल की कम उम्र में सरदार भगत सिंह ने अपना बलिदान दिया ताकि हमारा देश आज़ाद हो सके और हमें मत देने और अपने नेता को चुनने का अधिकार मिल सके, लेकिन आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की आत्मा को पीड़ा हो रही होगी कि इस देश में लोकतंत्र नहीं है। वह (भगत सिंह) सोच रहे होंगे कि क्या हमने इसी आजादी के लिये बलिदान दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^