मान ने गुरुद्वारा में प्रदेशवासियों की सेवा करने का मांगा आर्शीवाद
13-Apr-2025 07:45 PM 7666
पटियाला, 13 अप्रैल (संवाददाता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैसाखी पर्व पर रविवार को गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में नतमस्तक होकर प्रदेशवासियों की पूर्ण नम्रता और समर्पण भाव से सेवा करने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। श्री मान गुरुद्वारा साहिब में अरदास करते हुए जाति, रंग, नस्ल और धर्म से ऊपर उठकर सभी नागरिकों की सेवा करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई ताकि एक सौहार्दपूर्ण समाज की स्थापना की जा सके। उन्होंने वाहे गुरु का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें पंजाब की जनता की आकांक्षाओं को पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पूरा करने की सेवा का अवसर मिला है, जो उनके लिए एक सौभाग्य है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^