मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुयी जान्हवी कपूर
21-Feb-2023 02:02 PM 7677
मुंबई, 21 फरवरी (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपनी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गयी।24 फरवरी को श्रीदेवी की पांचवी पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां श्रीदेवी के साथ फोटो शेयर की है। जान्हवी कपूर ने कैप्शन में लिखा, मां मैं आपको आज भी हर जगह खोजती हूं। मैं जब भी कुछ करती हूं, इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपको मुझ पर प्राउड फील होगा। जहां जाती हूं और जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके बारे में भी ही सोचा करती हूं। मेरी सब कुछ आप से ही शुरू होता है और आपसे ही खत्म।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^