मानसून पहुंचा दक्षिण बंगाल
15-Jun-2022 11:03 PM 1631
कोलकाता 15 जून (AGENCY) मौसम विभाग के अनुसार मानूसन बुधवार दोपहर दक्षिण बंगाल तक पहुंच गया है, हालांकि उत्तरी बंगाल की तुलना में यह थोड़ा कमजोर पड़ा है। मानसून पहुंचने के कारण दक्षिणी बंगाल में शनिवार से बारिश ज्यादा होगी। दक्षिणी जिलों में भी सप्ताहांत अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसूनी हवाएं सिलिगुड़ी से माल्दा की ओर चलेंगी। उत्तरी बंगाल के बचे हुए हिस्सों में मानसून गुरुवार दोपहर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद मानसूनी हवाएं उत्तरी बंगाल से दक्षिणी बंगाल से झारखंड और ओडिशा की ओर चलेंगी। इस बीच कोलकाता में हल्के बादल छाये रहेंगे जिससे चिपचिपी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय बादलों की गरज के साथ बारिश का अनुमान है। अगले 72 घंटों के दौरान उत्तरी बंगाल के पांच जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार के कुछ हिस्सों में कल भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार से बंगाल के लगभग सभी जिलों और गांगेय इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^