मांडविया से धामी ने साझा की राष्ट्रीय खेल आयोजन संबंधी जानकारियां
07-Jan-2025 08:52 PM 8416
नयी दिल्ली/देहरादून, 07 जनवरी (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट कर, राज्य में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारियां साझा की। श्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों के इस महापर्व में भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए लगभग 10 हजार से अधिक कुशल खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^