मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रीलंका सीरीज से हुए बाहर स्टोक्स
14-Aug-2024 10:05 PM 4768
लंदन 14 अगस्त (संवाददाता) इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग चोट) के कारण श्रीलंका के साथ होने वाली तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज से बाहर हो गये है। स्‍टोक्‍स को यह चोट द हंड्रेड में नॉदर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए मैनचेस्‍टर ओरिनजनल्‍स के खिलाफ रविवार को लगी थी। स्‍टोक्‍स रन लेते समय पिच पर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें बैसाखी के सहारे पवेलियन ले जाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^