मार्कोस ने ली फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ
30-Jun-2022 04:37 PM 5616
मनीला, 30 जून (वार्ता/शिन्हुआ) फिलीपीन्स के 17वें राष्ट्रपति के रूप में फर्डिनेंड रोमुअलडेज मार्कोस जूनियर ने गुरुवार को राजधानी मनीला के नेशनल म्यूजियम में शपथ ली। श्री मार्कोस (64) पूर्व राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के पुत्र हैं। श्री मार्काेस बेटे ने देशी बारोंग टागालोग फॉर्मल शर्ट पहने हुए है। उन्होंने अपनी 92 वर्षीय मां इमेल्डा और परिवार के सदस्यों सहित तमाम लोगों की मौजूदगी में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। फिलीपींस कांग्रेस ने श्री मार्कोस को 25 मई को राष्ट्रपति चुनाव में विजेता घोषित किया, जिसमें 3.1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल 58 प्रतिशत है। इससे पहले राष्ट्रपति पद पर श्री रोड्रिगो दुतेर्ते थे। उन्होंने अपने छह साल का कार्यकाल पूरा किया है। फिलीपीन्स संविधान राष्ट्रपति को छह साल के कार्यकाल की सेवा करने की अनुमति देता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^