मारुती सुजुकी ने फ़्रौंक्स का जापान को निर्यात किया शुरू
13-Aug-2024 08:29 PM 3566
नयी दिल्ली 13 अगस्त (संवाददाता) वाहन निर्माण कंपनी मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी 'मेड-इन-इंडिया' एसयूवी फ़्रौंक्स का जापान को निर्यात शुरू कर दिया। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि फ़्रौंक्स जापान में लॉन्च होने वाली मारुति सुज़ुकी की पहली एसयूवी होगी। यह ऐतिहासिक उपलब्धि 'मेक इन इंडिया' पहल की भावना को साकार करते हुए+ राष्ट्रीय गौरव को उजागर करती है। फ़्रौंक्स का निर्माण विशेष रूप से मारुति सुज़ुकी के अत्याधुनिक गुजरात संयंत्र में किया जाता है। जापान के लिए 1,600 से अधिक फ़्रौंक्स वाहनों की पहली खेप गुजरात के पीपावाव बंदरगाह से रवाना हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^