मास्को की यात्रा के बाद यूक्रेन पहुंचे गुटेरेस
27-Apr-2022 11:13 PM 8583
संयुक्त राष्ट्र 27 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बुधवार को कहा कि वह रूस की यात्रा करने के बाद यूक्रेन पहुंच चुके हैं और यहां मानवीय सहायता का विस्तार करने तथा संघर्ष क्षेत्रों से नागरिकों को निकालने पर जोर देंगे। श्री गुटेरेस ने सोशल मीडिया पर कहा,“मैं मास्को की यात्रा के बाद यूक्रेन पहुंच चुका हूं। हम मानवीय सहायता को विस्तार करने और संघर्ष वाले इलाकों में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। यह युद्ध जितनी जल्दी समाप्त हो सकें, उतना ही यूक्रेन, रूस और दुनिया के लिए अच्छा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^