मछुआरों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे: राहुल
04-Dec-2021 11:14 PM 1707
नई दिल्ली, 04 दिसंबर (AGENCY) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी मछुआरों और मत्स्य पालन क्षेत्र की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी और उनके समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी। श्री गांधी ने मछुआरा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आज यहां हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मछली पकड़ने पर सब्सिडी हटाने के विश्व व्यापार संगठन के नए नियम को सरकार को वापस लेना चाहिए।उनका कहना है कि डब्ल्यूटीओ का नया नियमन मछुआरों की परम्परा और उनकी आजीविका को नष्ट करने वाला है। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ के इरादे हमारे आर्थिक ढांचे के लिए नुकसनदायक है और मत्स्य पालन की हमारी बड़ी आबादी के लिए घातक है। श्री गांधी ने अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पार्टी सांसद टी एन प्रतापन को मछली पकड़ने पर सब्सिडी को लेकर डब्ल्यूटीओ के नए नियमों, देश के समुद्री मत्स्य विधेयक और नीली अर्थव्यवस्था, मत्स्य पालन जैसे मुद्दों पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^