मध्य आय के जाल से बचने के लिए विश्वास, विनियमन और पारस्परिकता महत्वपूर्ण हैं: नागेश्वरन
29-May-2025 11:24 PM 3400
नयी दिल्ली 29 मई (संवाददाता) भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन ने आज कहा कि विश्वास, विनियमन और पारस्परिकता मध्य आय के जाल से बचने और दीर्घकालिक आर्थिक समृद्धि प्राप्त करने की नींव हैं। श्री नागेश्वरन ने यहां आयोजित सीआईआई वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में प्रतिस्पर्धी होना: भारत के लिए नीतिगत अनिवार्यताएँ विषय पर सत्र को संबोधित करते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करने वाली कई अनूठी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रम-समृद्ध अर्थव्यवस्था वैश्विक पूंजी-गहन विकास मॉडल के विपरीत है, जो विनिर्माण और औद्योगीकरण को जटिल बनाती है। ऊर्जा परिवर्तन के लिए पर्याप्त निवेश की आवश्यकता होती है, जो पूंजी-आधारित विकास के लिए बाधाएँ खड़ी करता है। घरेलू आय और बचत में स्थिर वृद्धि महत्वपूर्ण है, लेकिन एआई और रोबोटिक्स नौकरी की स्थिरता को खतरे में डालते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^