मध्य चीन में रेफ्रिजरेटेड ट्रक में दम घुटने से आठ लोगों की मौत
17-Jun-2024 09:20 AM 3731
झेंग्झौ, 17 जून (संवाददाता) मध्य चीन के हेनान प्रांत में रविवार तड़के एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक में दम घुटने से आठ लोगों की मौत की मौत हो गयी। स्थानीय जांच दल ने बताया कि आठ लोग वाहन के इंसुलेटेड डिब्बे में थे, जो नियमों के खिलाफ था। टीम ने रविवार को एक बयान में कहा कि जब वाहन येक्सियन काउंटी के होंगझुआंगयांग टाउनशिप में शनिवार रात करीब 10 बजे एक गैस स्टेशन पर पहुंचा तो वे बेहोश पाए गए और रविवार तड़के तीन बजे चिकित्सा उपचार विफल होने के बाद उनकी मौत की पुष्टि हुई। वाहन चालक और संबंधित जिम्मेदार कर्मियों को हिरासत में लिया गया है, और मामले के कारणों की जांच की जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^