मध्य इंडोनेशिया में ज्वालामुखी लेवोटोबी के फटने से 10 लोगों की मौत
04-Nov-2024 05:47 PM 7886
जकार्ता, 04 नवंबर (संवाददाता) इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में रविवार देर रात माउंट लेवोटोबी में विस्फोट होने से दस लोगों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने यह जानकारी दी। श्री मुहारी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नौ शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक मलबे में फंसा हुआ है।” उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण बड़े पैमाने पर निकासी हुई है तथा सात गांवों के 10 हजार से अधिक प्रभावित निवासियों में से अधिकांश निकासी केंद्रों की ओर जा रहे हैं। निवासियों को क्रेटर के आसपास सात किलोमीटर के खतरे वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया गया है। सभी लापता व्यक्ति के लिए खोज अभियान जारी है।” श्री मुहारी ने कहा, आपातकालीन राहत प्रयासों को सुविधाजनक बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चार नवंबर से 31 दिसंबर तक आपातकालीन स्थिति की घोषणा की। आपदा प्रतिक्रिया समन्वय प्रयासों का नेतृत्व करने और प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक आपूर्ति लाने के लिए बीएनपीबी के प्रमुख और कर्मियों के सोमवार रात को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^