मध्य प्रदेश, हरियाणा राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
04-Jul-2023 09:23 PM 2960
राउरकेला, 04 जुलाई (संवाददाता) हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी हरियाणा ने 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 में मंगलवार को अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये दिन के पहले मुकाबले में हॉकी मध्य प्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 9-0 से हराया। विजेता टीम के लिये सोनिया देवी (पांचवां मिनट), ज्योति सिंह (11वां मिनट) और गुरमेल कौर (27वां मिनट) और आश्रिता ठाकुर (43वां मिनट) ने एक-एक गोल किया। सोनिया कुमरे (छठा, 18वां, 50वां) ने तीन जबकि भूमिक्षा साहू (11वां, 44वां मिनट) ने दो गोल का योगदान दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^