मध्यप्रदेश में अंतिम दिन 2489 प्रत्याशियों ने भरे नामांकनपत्र
30-Oct-2023 11:30 PM 3291
भोपाल, 30 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकनपत्र भरने के अंतिम दिन 2489 प्रत्याशियों की ओर से 2811 नामांकनपत्र भरे गए। इस तरह सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए कुल 3832 उम्मीदवारों ने 4359 नामांकनपत्र पेश किए। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकनपत्र भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हुयी थी, जो आज दिन में तीन बजे संपन्न हो गयी। कल यानी 31 अक्टूबर को नामांकनपत्रों की जांच की जाएगी और नाम वापसी के लिए दो नवंबर तक की तिथि निर्धारित की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^