मध्यप्रदेश में भी मनाया गया कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस
28-Dec-2022 07:45 PM 5924
भोपाल, 28 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस आज पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस के भोपाल स्थित मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों पर मनाया गया। भाेपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस स्थापना दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कांग्रेस का ध्वजवंदन किया। वंदेमातरम, विजय गीत और राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। श्री पचौरी ने उपस्थित कांग्रेसजनों और कांग्रेस सेवादल के सिपाहियों को कांग्रेस की रीति-नीति और सिद्धांतों पर चलने की प्रतिज्ञा दिलायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^