मध्यप्रदेश में कोरोना के 3226 नए मामले, 6980 हुए स्वस्थ
09-Feb-2022 07:14 PM 5526
भोपाल, 09 फरवरी (AGENCY) मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के तीन हजार दो सौ छब्बीस नए मामले सामने आने के साथ ही छह हजार नौ सौ अस्सी मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के तीन हजार दो सौ छब्बीस नए केस आए हैं जबकि छह हजार नौ सौ अस्सी लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 4.57 प्रतिशत और रिकवरी रेट 94.60 प्रतिशत है। वर्तमान में एक्टिव केस 33 हजार 3 सौ 84 हैं। पिछले 24 घंटे में 70 हजार 6 सौ 18 टेस्ट हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^