मध्यप्रदेश में कोरोना के 48 नए मामले, सक्रिय मामले बढ़कर तीन सौ के पार हुए
29-Dec-2021 10:26 PM 2888
भोपाल, 29 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 इंदौर जिले के हैं। सक्रिय मामले 285 से बढ़कर 307 हो गए हैं। लगभग एक माह पहले राज्य में सक्रिय मामले 122 थे, जो आज बढ़कर 307 हो गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कल 285 थी। राज्य के स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में 61 हजार से अधिक सैंपल की जांच में कुल 48 पॉजीटिव निकले। वहीं 26 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। कुल 48 में से 32 इंदौर में, 6 भोपाल में, 2 जबलपुर, 2 झाबुआ, 2 उज्जैन और ग्वालियर, खरगोन, नरसिंहपुर और रतलाम में एक एक नया प्रकरण मिला है। राज्य में अब तक कोरोना के कारण 10,533 व्यक्तियों की मृत्यु हुयी है। इस बीच भोपाल में सक्रिय मामलों की संख्या 72 हो गयी है। इनमें से 14 का अस्पताल में और 58 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना के कारण 1005 व्यक्तियों की मृत्यु दर्ज की गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^