महाकुंभ में होगा असाधारण आतिथ्य सत्कार
29-Nov-2024 09:16 PM 8270
नयी दिल्ली 29 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में कहा कि महाकुंभ 2025 में अतिथियों और श्रद्धालुओं का असाधारण आतिथ्य सत्कार होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के यहां आयोजित ‘महाकुंभ 2025 प्रील्यूड’ में कहा कि 13 जनवरी 2025 से प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। पूरी व्यवस्था में आधुनिक डिजिटल तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है जिससे प्रक्रिया में तेजी बनी रहे। महाकुंभ का आयोजन 26 फरवरी 2025 को संपन्न होगा। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुंभ भारत की आध्यात्मिक विरासत का दर्शन करने का अवसर है। इस समागम में वैश्विक सौहार्दता दिखाई देती है। महाकुंभ में आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम रहेगा। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन होगा जो पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अतिथियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आवागमन, रहने सहन और खान-पान का सर्वश्रेष्ठ प्रबंध होगा। उत्तर प्रदेश में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव मुकेश मेश्राम और विशेष सचिव ईशा प्रिया ने महाकुंभ 2025 के संबंध में विशेष प्रस्तुति दी। उन्होंने आवागमन, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भूटान, नेपाल, इंडोनेशिया, श्रीलंका, अमेरिका, मलेशिया, सूरीनाम, म्यांमार, ब्रिटेन, मारीशस, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, पोलैंड, ब्राजील, नाईजीरिया और जापान के राजदूत और उच्चायुक्त उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^