महाराष्ट्र में डोंबिवली इलाके में फैक्टरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 40 जख्मी
23-May-2024 09:15 PM 4368
मुंबई 23 मई (संवाददाता) महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में गुरुवार को एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गयी, जिसकी चपेट में आकर सात लोगों की मौत गयी तथा 40 लोग जख्मी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराह्न 1.40 बजे अमुदान केमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से यह दुर्घटना हुई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दो से तीन किलोमीटर तक सुनी गयी और आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया है कि अब तक घटनास्थल से चार शव बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^