महाराष्ट्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी
12-Jun-2024 03:10 PM 6706
मुंबई, 12 जून (संवाददाता) महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी फेज 2 स्थित इंडो एमाइंस केमिकल कंपनी में बुधवार को भीषण आग लग गयी हालांकि किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। एक महीने से भी कम समय में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में यह दूसरी ऐसी दुर्घटना है। डोम्बियाली फायर ब्रिगेड कंट्रोल के अनुसार सुबह करीब 10 बजे रसायनों का निर्माण करने वाली कंपनी इंडो एमाइंस लिमिटेड में में आग लग गयी। घटना की सूचना मिलते ही सात दमकलों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही चिकित्सा टीमों को भी भेजा गया। पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई व्यक्ति कारखाने के अंदर फंसा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^