महाराष्ट्र में कोरोना के 1,877 नए मामले
12-Aug-2022 08:58 AM 8446
मुंबई, 12 अगस्त (AGENCY) महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1,877 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के ओर से शुक्रवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 80,66,243 हो गयी है, जबकि पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,48,162 हो गया है। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि इस दौरान राज्य में 1,971 लोग इससे ठीक हुए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 79,06,291 लोग कोविड-19 को मात दे चुके हैं। राज्य की रिकवरी दर 98.02 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 11,790 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र में 71 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें लातूर जिले में 29, औरंगाबाद (13), उस्मानाबाद (12), जालना (7), बीड (5), नांदेड़ (4) और परभणी तथा हिंगोली जिलों में 1-1 मामला शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^