महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना सुपरहिट: शिंदे
14-Sep-2024 10:36 PM 2719
धाराशिव, 14 सितंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 'सुपरहिट' हो गई है। श्री शिंदे ने माझी लड़की बहिन योजना के वादे को पूरा करने पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, "मुझे मुख्यमंत्री पद की तुलना में 'भाऊ' शब्द अधिक प्यारा लगता है। " उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण मिशन के आज के कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली प्यारी बहनों (बहिनों) की आंखों में खुशी देखना उत्साहजनक है। उन्होंनमे कहा कि कई लोगों ने लड़की बहिन योजना के शुभारंभ के बाद इसके सफल होने को लेकर संदेह जताया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 'महिला सशक्त और देश सशक्त' के आदर्श वाक्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^