महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की हालत स्थिर
13-Apr-2022 10:00 PM 8473
मुंबई, 13 अप्रैल (AGENCY) महाराष्ट्र के समाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे की हालत स्थिर है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। श्री मुंडे कुछ देर के लिए बेहोश हो गए और बाद में उन्हें होश आ गया था। जिसके बाद उन्हें यहां के निजी ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने उनकी अधिकतर रिपोर्ट जो आज दोपहर मिली हैं सब सामान्य हैं। इस बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार श्री मुंडे का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम से उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी ली। श्री पवार ने बताया कि पार्टी बैठक के बाद श्री मुंडे अचानक बेहोश हो गये जिसके बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कई जांचें की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^