महाराष्ट्र सरकार ने आयकर विभाग से लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों का डेटा मांगा
03-Jun-2025 02:41 PM 1283
मुंबई 03 जून (संवाददाता) महाराष्ट्र में सैकड़ों अयोग्य महिला कर्मचारियों द्वारा लाडकी बहिन योजना का लाभ उठाये जाने के आरोपों के बीच राज्य सरकार ने आयकर विभाग से आयकर दाखिल करने वाली महिलाओं की विस्तृत जानकारी मांगी है, जिससे उनकी पात्रता का पता लगाया जा सके। यह जानकारी राज्य सचिवालय के सूत्रों ने मंगलवार को दी है। एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी ने कहा, “ हमने वित्त मंत्रालय से राज्य में महिलाओं द्वारा दाखिल किए गए आयकर रिटर्न और करदाताओं के आवश्यक आंकड़े साझा करने का अनुरोध किया है।” भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने 2024 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले महत्वाकांक्षी लड़की बहिन योजना शुरू की थी, जिसमें दो करोड़ 67 लाख महिलाओं ने आवेदन किया था और बिना किसी व्यापक सत्यापन के लगभग पांच महीने तक प्रत्येक महिला के खाते में 7,500 रुपये की राशि जमा की गयी। चुनावों के बाद मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार ने अपात्र लाभार्थियों की पहचान करने के लिए योजना की समीक्षा करने का आदेश दिया, जिसके बाद नौ लाख महिलाएं लाडकी बहिन योजना के लिए अयोग्य घोषित की गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^