महाराष्ट्र, चंड़ीगढ़,उत्तराखंड और आंध्रप्रदेश ने जीते मैच
03-Oct-2024 10:06 PM 4466
रांची, 03 अक्टूबर (संवाददाता) महाराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तराखंड और आंध्र प्रदेश ने 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 के चौथे दिन गुरुवार को अपने-अपने मैच जीते। आज यहां दिन के पहले मैच में महाराष्ट्र ने अरुणाचल को 9-0 से रौंदा। महाराष्ट्र की ओर से तनुश्री दिनेश कडू (15वें, 26वें, 40वें, 41वें, 54वें, 60वें) मिनट में छह गोल करके शीर्ष गोल स्कोरर रहीं। जबकि सानिका चंद्रकांत माने ने (14वें, 35वें) मिनट में भी दो गोल किए। सुकन्या धावरे ने (38वें) मिनट एक गोल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^