महासंघ में गुटबाजी और मतभेद नहीं है: हॉकी इंडिया
28-Feb-2024 06:39 PM 6541
नयी दिल्ली 28 फरवरी (संवाददाता) हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने बुधवार को महासंघ में गुटबाजी और मतभेद के आरोप खारिज करते हुए कहा कि हम हॉकी की बेहतरी के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। अध्यक्ष दिलीप टिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि हॉकी इंडिया भारतीय हॉकी के विकास के लिए गठित स्वायत्त और पेशेवर ईकाई है। हमारा लक्ष्य हॉकी तथा अपने खिलाड़ियों की बेहतरी और प्रगति है। हमारी राष्ट्रीय टीमों को वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^