महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच बने
13-Oct-2024 05:33 PM 1710
नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (संवाददाता) मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के मुख्य कोच रहे थे। हालांकि 2022 में एमआई फ्रैचाइजी के दूसरे लीगों में वैश्विक विस्तार के कारण उन्हें फ्रैंचाइजी का वैश्विक प्रमुख बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस टीम के लिये लाया गया है। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^