महिला अत्याचार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
05-Jul-2023 06:55 PM 7961
जयपुर 05 जुलाई (संवाददाता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा ने महिला अत्याचार को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बुधवार को थाली नाद कर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री निवास की तरफ कूच किया। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रभारी एवं सांसद दीया कुमारी, सांसद रंजीता कोली सहित सैंकड़ों महिलाओं ने थाली बजाते हुए मुख्यमंत्री आवास की तरफ कूच किया। बाद में पुलिस ने महिलाओं को सिविल लाइंस फाटक पर अवरोधक लगाकर रोक दिया। महिलाओं ने अवरोधक लांघ कर आगे जाने की कोशिश की। इस पर महिला कार्यकर्ताओं और महिला पुलिस के बीच धक्कामुक्की एवं खींचतान में श्रीमती रंजीता कोली सहित कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी गई और इस दौरान कई महिलाओं के हल्की चोटें भी आई। श्रीमती कोली सहित लगभग एक दर्जन महिलाओं को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^