महिला हॉकी टीम को 31-31 लाख देगी मध्य प्रदेश सरकार
08-Aug-2021 07:09 PM 6745
भोपाल, 08 अगस्त (AGENCY) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने ओलंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य को 31-31 लाख रुपए सम्मान निधि के रूप में देने की घोषणा की है। चौहान ने कल देर रात यह घोषणा करते हुए कहा कि टीम भले ही पदक पर कब्जा नहीं कर पायी, लेकिन उसने देश का दिल जीत लिया। भारतीय टीम कांस्य पदक के मुकाबले में कड़ा संघर्ष करने के बावजूद ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार गयी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^