महिला हॉकी टीम ने वंचित बच्चों के साथ बिताया दिन
24-Jun-2023 08:52 PM 8449
बेंगलुरु, 24 जून (संवाददाता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने खेलों में विविधता और समावेशिता के महत्व पर जोर देने के लिये शनिवार को 75वें ओलंपिक दिवस के अवसर पर भूमि एनजीओ के बच्चों से मुलाकात की। भारतीय टीम ने भूमि एनजीओ के साथ काम करने वाले आश्रय गृह शिशु मंदिर के बच्चों को ओलंपिक दिवस की सैर के लिये यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) आमंत्रित किया। इस तरह बच्चों को भारतीय टीम के साथ बातचीत करने का मौका मिला। भारतीय टीम की कई खिलाड़ी कुछ साधारण पृष्ठभूमि से आई हैं और उन्होंने बच्चों को यह दिखाने की कोशिश की कि खेल जीवन जीने का एक तरीका बन सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^