महिला जनप्रतिनिधि पर हमला कर रहे झामुमो के गुंडे :बाबूलाल मरांडी
14-Apr-2024 10:34 PM 7308
रांची, 14 अप्रैल (संवाददाता) झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गीता कोड़ा पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपनी हार की निश्चितता देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है उसकी जितनी निंदा की जाय कम हैं। श्री मरांडी ने आज कहा कि दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे है, और इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा का दावा करने वाली जेएमएम की सरकार के गुंडे जब महिला जनप्रतिनिधि पर हमला करते हुए नहीं डर रहे है तो जरा सोचिए की राज्य में जनता की क्या हालत होगी?कहा कि ये हमला सिर्फ गीता कोड़ा पर ही नहीं बल्कि सिंहभूम की जनता पर भी है जो गीता कोड़ा जी को अपना नेता मान चुकी है और सिंहभूम की जनता इसका सही सही जवाब देगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^