महिला ओलंपिक क्वालीफायर में कल भारत जापान से भिड़ेगा
25-Oct-2023 09:12 PM 8627
ताशकंद 25 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय फुटबॉल टीम गुरुवार से उजबेकिस्तान में होने वाले एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे राउंड में उच्च रैंकिंग वाले जापान, वियतनाम और मेजबान उज्बेकिस्तान की टीम से भिड़ेगी। विश्व फुटबॉल रैंकिंग में 61वें रैकिंग की भारतीय टीम गुरुवार को ताशकंद के जेएआर स्टेडियम में जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। जापान लंदन 2012 का रजत पदक विजेता है और एशिया की शीर्ष विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की टीम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^