महिला शक्ति नये भारत की बन रही है पथ प्रदर्शक-दियाकुमारी
11-May-2024 11:09 PM 8756
नई दिल्ली 11 मई (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास में दुनियां को दिशा दिखा रहा है और महिला शक्ति नये भारत की पथ प्रदर्शक बन रही है। श्रीमती दिया कुमारी शनिवार को यहां लोकसभा क्षेत्र उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अब नीति निर्धारण में भूमिका निभा रही है। पिछले दस वर्ष नारी गरिमा को समर्पित रहे हैं और आगामी पांच वर्ष नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^