महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा एक ‘क्रांति’ : स्टालिन
12-Aug-2022 07:59 PM 6548
चेन्नई 12 अगस्त (AGENCY) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने मुफ्त बस यात्रा को महिलाओं के लिए ‘मुफ्त सेवा’ के रूप में बताने के तर्क को खारिज करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि यह एक ‘आर्थिक क्रांति’ है जिसने उन्हें अपनी गाढ़ी कमाई बचाने में मदद की। श्री स्टालिन ने राज्य योजना आयोग की तीसरी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू की गई महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को महज ‘मुफ्त सेवा’ के रूप में संकीर्ण रूप से वर्गीकृत नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह एक ‘आर्थिक क्रांति’ है, जिसने उनके परिवारों को आय का आठ से 12 रुपया बचाने में मदद की तथा यह शासन के द्रविड़ मॉडल की विशेषता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुफ्त बस यात्रा के 80 फीसदी से अधिक लाभार्थी पिछड़ा वर्ग और आदि द्रविड़ समुदाय से हैं। श्री स्टालिन ने कहा,“ इस योजना से सबसे अधिक गरीबों और दलितों को लाभ मिलना चाहिए। इस योजना से उनकी आजीविका को किस हद तक लाभ हुआ है आगे की पहचान की जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^