महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए : प्रशांत किशोर
16-Oct-2022 11:41 PM 7975
बेतिया 16 अक्टूबर(संवाददाता) बिहार में नई राजनितिक व्यवस्था देने की सोच को लेकर पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए जाने की वकालत करते हुए कहा कि बिना आरक्षण के भी महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है । श्री किशोर ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया प्रखंड स्थित पदयात्रा शिविर में महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण की बात किए बगैर भी 25 से 30 प्रतिशत महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जिले स्तर पर 200 से 250 महिलाओं का एक मजबूत समूह बनाया जाना चाहिए, जिसमें दो महिलाएं ऐसी हो जो उस संगठन का नेतृत्व करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^