महोबा में हुआ पानी की पाठशाला का आयोजन
19-Jul-2024 08:15 PM 4807
महोबा 19 जुलाई (संवाददाता) देश में जल संरक्षण के लिए प्रभावी काम कर जल आंदोलन को जन आंदाेलन बनाने के प्रयासों में जुटे पद्मश्री उमाशंकर पांडे ने शनिवार को अटल भूजल योजना तथा राज्य भूगर्भ जल विभाग के सहयोग से बुंदेलखंड में महोबा के पनवाड़ी ब्लॉक में शुक्रवार को पानी की पाठशाला का शुभारंभ किया। यहां पनवाड़ी ब्लाक संसाधन केंद्र में आयोजित पाठशाला को संबोधित करते हुए पद्मश्री पांडे ने कहा कि देश में 25 करोड़ से अधिक बच्चे, युवा ,केजी से पीजी तक शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान, प्रयोग करते हैं। उन्हें जल संरक्षण की शिक्षा प्राथमिक स्तर से अनिवार्य रूप से देनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^