मैदान छोड़ कर भागे भतीजे अब चाचा की बारी: संघमित्रा मौर्य
20-Feb-2024 10:54 PM 5529
बदायूँ 20 फरवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बदायूं लोकसभा सीट की सांसद संघमित्रा मौर्य ने मंगलवार को कहा कि पिछले आमचुनाव में उन्होने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई हराया था और इस बार सपा प्रमुख के चाचा शिवपाल सिंह यादव की बारी है। सपा से इस्तीफा देकर अपनी नयी पार्टी का गठन कर रहे स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा ने शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से सपा का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद एक बयान जारी कर कहा कि लोकसभा क्षेत्र बदायूं से भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से घबराकर बदायूँ के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव मैदान छोड़कर भाग गए और पूर्व सांसद की पांच वर्ष में हार की हैट्रिक बनने से रह गई लेकिन वे जहां भी चुनाव लडेंगे हम सब कार्यकर्ता मिलकर पूर्व सांसद की हार की हैट्रिक बनाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^