मैक्राें ने मंत्रियों से किया फ्रांस में व्यवस्था बहाल करने का आह्वान
03-Jul-2023 02:34 PM 8299
पेरिस, 03 जुलाई (संवाददाता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने मंत्रियों से देश में चल रही हिंसा और अशांति के बीच हर संभव व्यवस्था बहाल करने का आह्वान किया। बीएफएमटीवी द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। बीएफएमटीवी ने बैठक में भाग लेने वालों का हवाला देते हुए कहा कि श्री मैक्रों ने देश की स्थिति पर चर्चा करने के लिए रविवार शाम को एलिसी पैलेस में फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न और कई अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और न्याय मंत्री से फ्रांस में व्यवस्था बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास जारी रखने के लिए कहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^