मैं भाग्यशाली हूं कि मैं मुंबई में ऐसा कर सका: एजाज
05-Dec-2021 07:29 PM 5553
मुम्बई, 05 दिसम्बर (AGENCY) एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास बनाने वाले एजाज़ पटेल को अपने मोबाइल में आए बधाई संदेशों को पढ़ने और उसका जवाब देने की कोई जल्दी नहीं है। वह इन संदेशों को अब क्वारंटीन में पढ़ेंगे और फिर जवाब देंगे। न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ियों को भारत से वापसी के बाद घर जाने से पहले अनिवार्य क्वारंटीन में रहना है। एजाज़ ने इतिहास रचने के बाद मीडिया से बात करते हुए शनिवार को कहा, "मुंबई लौट कर आना और वानखेड़े में ऐसा करना बहुत ख़ास है। मैं ख़ुदा का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे ऐसा करने का मौक़ा दिया। निश्चित रूप से यह मेरे क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा दिन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^