मैनहट्टन सबवे ट्रेन के पटरी से उतरने से 24 लोग घायल
05-Jan-2024 11:33 AM 2455
वाशिंगटन, 5 जनवरी (संवाददाता)अमेरिका के मैनहट्टन में एक सबवे ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के दौरान दो दर्जन लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के उप सहायक प्रमुख इयान स्वॉर्ड्स ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। स्वॉर्ड्स ने गुरुवार को कहा, “हमारे कुल 24 लोग घायल हुए हैं।” स्वॉर्ड्स ने बताया कि घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने गुरुवार को पहले कहा था कि उन्हें स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^