मलेशिया विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत
14-Feb-2024 12:24 PM 4458
कुआलालंपुर, 14 फरवरी (संवाददाता) मलेशिया में एक विमान दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। सेलांगोर पुलिस प्रमुख हुसैन उमर खान ने बुधवार को एक बयान में बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को विमान दुर्घटना में मारे गए दो मलेशियाई व्यक्तियों के शव बरामद किए। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा, "मृतकों के परिवार को उनकी पहचान के लिए टुंकू अम्पुआन रहीमा अस्पताल, क्लैंग की फोरेंसिक यूनिट में आने के लिए संपर्क किया गया है।" मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएम) ने मंगलवार दोपहर को पुष्टि की कि एक छोटे विमान में एक पायलट सहित दो लोग सवार थे। विमान सेलांगोर राज्य के कपार शहर के पास एक तेल ताड़ के बागान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^