ममता बनर्जी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक को असंवैधानिक बताया
13-Dec-2024 12:36 AM 3470
कोलकाता 12 दिसंबर (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक देश, एक चुनाव’ संबंधी विधेयक का विरोध किया और कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेषज्ञों और विपक्ष द्वारा उठाई गई हर जायज चिंता को नजरअंदाज करते हुए एक असंवैधानिक और संघीय- व्यवस्था विरोधी रास्ता अपनाया है। सूत्रों के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को इस विधेयक को मंजूरी दी। संसद सत्र चालू होने के कारण विधेयक का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया गया है। समझा जाता है कि इस विधेयक को संसद के चालू शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^