ममता को मिस्त्री के निधन पर गहरा दुख
04-Sep-2022 09:13 PM 5620
कोलकाता 04 सितंबर (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति साइरस मिस्त्री के सड़क हादसे में हुए निधन पर गहरा दुख जताया है। सुश्री बनर्जी ने ट्वीट किया,“मुझे श्री साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार को मेरी संवेदना है। मैं भगवान से प्रार्थना करुंगी कि उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” श्री मिस्त्री का रविवार को दोपहर में करीब तीन बजकर पन्द्रह मिनट पर अहमदाबाद से मुबंई जाते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^