ममता ने मोदी और भाजपा पर अपनी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का लगाया आरोप
28-Aug-2024 08:03 PM 6311
कोलकाता, 28 अगस्त (संवाददाता) तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपनी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से उनका सामना करने की चुनौती दी। मायो रोड पर पार्टी की छात्र शाखा के 27वें स्थापना दिवस पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सुश्री बनर्जी ने श्री मोदी और भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने और वर्ष 2014 से लगातार पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया , जिस साल श्री मोदी प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने मंगलवार को भाजपा के ‘नवन्ना अविजन’ (सचिवालय मार्च) तथा आज बंगाल बंद के आह्वान करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य सरकार को अस्थिर करने के किसी भी कदम को रोकने का उन्हें अधिकार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^